Wednesday, 9 November 2016

डोनाल्ड ट्र्म्प होने के मायने

साल भर पहले अगर कोई कहता कि डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका का राष्ट्रपति बनने जा रहा है तो शायद हर कोई इसे गन्दा मजाक कहकर इग्नोर कर देता। ऐसा कोई ख्याल भी दिल में रखने वाले को लोग अपने इंटेलेक्चुअल समाज से बेदखल कर देने को तैयार थे। लेकिन होनी को शायद कुछ और ही मंजूर था और ट्रम्प की ऐसी आँधी चली कि डेमोक्रेट्स के सारे हवाई किले बनने से पहले ही ध्वस्त हो गये।
हिलेरी क्लिंटन और ट्रम्प का मुकाबला इतना जबरदस्त होगा किसी ने सोचा न था ।एक बिजनेसमैन जिसको राजनीति का Abc तक मालूम न हो आखिर कैसे ताल ठोककर एक घाघ और मंझी हुई राजनेता को न केवल चुनौती देता है बल्कि चुनाव में एक शानदार जीत भी दर्ज करता है। वो बिजनेसमैन जिसकी इमेज एक मुँहफट  और अनुशासनहीन व्यक्तित्व की है अगर एक ईमानदार और neat छवि वाली औरत को हराता है तो मन में सवाल खड़ा होता है कि आखिर कहाँ वो महिला और उसकी पूरी PR टीम गलती कर गयी या फिर  कौन सा एक तुरुप का इक्का ट्र्म्प ने चला जिसको डेमोक्रट्स नहीं काट पाए।
और यही सवाल आपको स्थिति का एक गहन विश्लेषण करने  पर मजबूर करता है। अगर चुनाव के पहले के पूरे घटनाक्रम पय्र फोकस करे तो आप पाएँगे कि हिलेरी के भाषण से ऐसा लगता था मानो वो कुछ कहने की बजाए छिपा ज्यादा रही है।चाहे वो तालिबान हो,ISIS हो या फिर सीरिया में छिड़ा गृहयुद्ध ,हर मुद्दे पर वो एक balanced thinking प्रोजेक्ट करना चाहती थी। आप्रवासियों और एफ्रो अमेरिकन्स जिनको ट्रम्प पहले ही धमकी दे चुका था के वोट ना खोने के चक्कर में वो इतने calculated moves चलने लगी कि पूरी चुनाव प्रक्रिया ही नीरस हो गयी ।
इसके ठीक उलट ट्रम्प महाशय अपने मुँहफट और बेबाक बोलने के अंदाज के कारण ही शायद लोकप्रियता के शिखर पर इतना ऊपर चले गये कि जहाँ डेमोक्रेट्स उनकी परछाई  तक को न छू सके।हर मुद्दे पर अपने विचार रखना और इम अमेरिकी नागरिक को अपने साथ लेकर चलना शायद सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक था। आतंकवाद के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने का वादा  पूरी तरह से माहौल के अनुकूल था।और मुस्लिमों के US entry को बैन करना और आप्रवासियों के लिए सख्त कानून बनाना शायद दो चीजें थी जिसके बारे में बात करना किसी भी कैंडिडेट के लिए खतरनाक साबित हो सकता था लेकिन समय की माँग थी कि इन पर discussion हो। और ट्र्म्प ने मौका देखकर आखिर आवाम को अपने लिए वोट करने का एक सख्त कारण दे दिया।कल्पना कीजिए एक देश जो अभी हाल के वर्षों मेंं ही दो मंदी झेल चुका हो,वहाँ लोगों को यकीन दिलाना कि अब लोग बाहर से आकर उनकी नौकरी नहीं छीनेंगे,अपने आप में कितना सांत्वना देने वाला होगा। और जब आप दुःखी लोगों को उनके दुःखों से उबरने का संबल देते हैं आपकी जीत अपने आप ही sure  हो जाती है। शायद US दुनिया भर में  आतंकवाद के खिलाफ लडने में अपनी economy का एक बहुत बडा़ हिस्सा खर्च करता है और जब आप total wipeout of terrorists from the world का संकल्प लेते हैं तो आपके वोट बढ़ने में किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

डोनाल्ड ट्रंपका नाम इतिहास के पन्नों मे स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा या नहीं,ये तो समय ही बताएगा ।लेकिन आज के लिए वो एक हीरो से कम नहीं है जिसने पूरी मीडिया के अपने खिलाफ होने पर भी पूरी guild को ऐसी पटखनी दी कि उनको संभलने का मौका तक ना मिला ।
डोनाल्ड ट्रंप एक मुँहफट,अनुशासनहीन,कैरेक्टरलैस 70 साल का ठरकी बूढा है ऐसा तो हम सब मीडिया में पहले ही सुन चुके हैंं अब उम्मीद है तो बस इतनी सी कि ये ठरकी  लौंडा अपनी इच्छाओ और कामनाओं को वश में रखते हुए अमेरिका और दुनिया की भलाई के लिए काम करे।
डिस्कलेमरः ऊपर लिखे गये विचार लेखक की अपनी इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी है और आपका इससे सहमत होना या  न होना कोई महत्तव नहीं रखता है।क्योंकि असहमत होके भी रियल लाईफ में तो तुम मेरा घंटा कुछ उखाड़ पाओगे।

Saturday, 5 November 2016

"फेसबुकिए क्रांतिकारी की कलम से"

एक नया ही ट्रेंड आजकल भारतीय समाज मे देखने को मिल रहा है।और ये वाला जो ट्रे़ड है ना बडा confusing सा है।कभी लगता है कि बहुत सुखद है और देश की उन्नति के लिए बेहद आवश्यक है तो कभी कभी किसी आने वाले अनिष्ट की आशंका को भी पैदा करता है। आप टीवी चलाकर बैठ जाइए और खबरों को कुछ मिनटों तक पूरे ध्यान से सुनकर उसपर मनन करेंगे तो पाएँगे कि काम की खबर तो बस कुछ ही पलों के लिए दिखायी गयी थी,बाकि समय में तो रिपोर्टर अपनी TRP बढ़ाने और अपने राजनैतिक आकाओं को खुश करने की एक ईमानदार कोशिश कर रहा था।अधिकतर टीवी चैनल्स politicians के हैं और इनका पूरा ध्यान अपनी पार्टी की विचारधारा को आगे बढाने पर केन्द्रित होता है। खबरों को अलग अलग नजरिए से analyze करने के लिए analysts लोगों को hire किया होता है जिनकी salary इस बात पर निर्भर करती है कि वो कितनी मजबूती और बेईमानी के साथ खबर को पार्टी के पक्ष में वोट लाने का जरिया बनाने का सुझाव दे। उसके बाद शुरु होता है जनता को भ्रमित करने का दौर जहाँ खबरों को नमक मिर्च लगाकर परोसा जाता है।फिर शुरू होता है सोशल मीडिया पर खबर को चलाने का दौर ,twitter पर हैशटेग ट्रेंड कराया जाता है,फेसबुक और न जाने कितने तकनीकी माध्यमों का सहारा लेकर सहानुभूति gain करने की कोशिश की जाती है। इन लोगों का सबसे मुश्किल और आसान सा लक्ष्य होता है देश की युवा आबादी के गढ़ में सेंध लगाना ताकि topic को ज्यादा से ज्यादा trend कराया जाता है।
बस यहीं से आशंकाओं के बादल छँट जाते हैं और फिर शुरू होता है जान बूझकर रायता फैलाने का दौर। नौजवान अपनी राजनैतिक प्रतिबद्धताओं को ध्यान में रखते हुए इतना भयानक ज्ञान बाँटते हैं कि एक बार को तो आचार्य चाणक्य को भी अपनी प्रतिभा पर संदेह होने लगे। अपने विचारों को निर्विरोध रुप से आगे बढाने के लिए ओपन लेटर्स लिखे जाते हैं।ओपन लेटर शायद आज तक का सबसे कारगर हथियार है जहाँ आप ओपनली अपने विरोधी को उसकी औकात दिखा सकते हैं और बन्दा आपको कुछ नुकसान भी नहीं  पहुँचा पाएगा। फिर फेसबुक पर लम्बे पोस्ट लिखकर कुछ लौंडे दोस्तों के बीच कूल डूड बनने की एक नाकाम सी कोशिश करते हैं।
अगर संयोगवश economical मुद्दे पर बहस हो जाए तो लौंडे economics का इतना लम्बा लेक्चर झाड़ देंगे कि देश का वित्त मंत्री भी पानी माँगने लगे।खैर ये वही लौंडे होते हैं जो जिनको हाईस्कूल में आयात निर्यात माने import-export तक का मतलब  नहीं पता होता है। लेकिन फेसबुक बाबा के प्रताप से सब साल छह महीने में ही Raghuram rajan सरीखे मंझे हुए economists को मात देने लग जाते हैं।
मामला अगर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हो तो इतना सटीक सॉल्यूशन देते हैं कि intelligence bureau और NIA वाले भी कायल हो जाएँ।खैर वो अलग बात है कि ये वाला सॉल्यूशन रियल लाईफ में बिलकुल feasible नही होता है,लेकिन कम से कम लौंडे को फ्रेंडस सर्कल में तो AJIT DOVAL वाली औकात मिल ही जाती है।

और अगर गलती से कोई इनकी पोस्ट के विरोध में कुछ कह दे तो इनकी आँखों में खून उतर आता है। विरोधी की फेसबुक टाईमलाईन और न जाने कहाँ कहाँ से उसके दोगलेपन को साबित करने वाली पुरानी पोस्टस को धडल्ले से लाईक,कमेंट और शेयर किया जाता है।
और इस तरह से दोनों वर्चुअल वार मोड में एंटर कर जाते हैं।
फिर जो गाली और  शानदार एडजेक्टिव्स लगाकर एक दूसरे को  गरियाने का दौर शुरु होता  होता है वो रियल लाईफ जूतम पैजार के साथ ही खत्म होता है। किसी का हाथ टूटता है तो कोई 2-4महीने के लिए permanently बिस्तर को पकड़ लेता है।
इस रियल लाईफ एटवेंचर के साथ ही सारा कूल डूड बनने का भूत उतर जाता है और फिर किसी  तरह जान बचाकर भागने तक की नौबत आ जाती है।
खैर इंसान जिंदगी में गलती करता है और फिर गलती से कुछ सीख लेता है। तो इधर वाले एडवेंचर से इंसान सीख लेता है कि गुरू,चाहे जो हो जाए ,(रवीश कुमार हर मामले को जाति से जोडकर रिपोर्टिंग करना बंद कर दे या अर्नब गोस्वामी"द नेशन वाँट्स टू नो" वाली बकचोदी बंद करदे या फिर Times of India "सेंसिबल रिपोर्टिंग "शुरु कर दे या फिर एक्सट्रीम केस में KRK लोगों से गाली खाना बंद कर दे।😊)हमको तो भैय्या बस बीच वाले रास्ते से खम्भा बचाके निकल लेना है। क्योंकि गुरु अगर लेफ्ट राईट के चक्कर में फंसकर रह गये ना,तो इहलोक में शांति से रह ही नहीं पाओगे और परलोक बिगडेगा सो अलग।

डिस्कलमरः इस लेख का वास्तविक स्थान ,घटना और व्यक्तियों से कोई संबंध नही है ,अगर कोई संबंध पाया जाता है तो इसे मात्र एक संयोग माना जाए। इस लेख का उद्देश्य किसी की भावनाओं को हर्ट करना नहीं है लकिन अगर होती हैं तो होती रहें क्योंकि गुरु रियल लाईफ में तो तुम मेरा घंटा कुछ उखाड़ पाओगे।

ओउम तत्सत।